अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र में बाढ़ की विभीषिका से बचाव के लिए उपजिलाधिकारी अतुल गुप्ता ने सगड़ी तहसील पर आधा दर्जन नाविकों को बचाव किट, 108 नाविकों व गोताखोरों को वितरित होगा।
उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल गुप्ता ने सगड़ी तहसील पर बाढ़ की विभीषिका से बचाव के लिए आधा दर्जन नाविकों सुरेंद्र, विनोद, श्रीराम, सुरेंद्र, नंदलाल को बचाव किट वितरित किया। बचाव किट में नाविकों को रस्सी, लाइफ जैकेट, सर्च लाइट, चिकित्सा किट, पतवार, बल्ली दी गई। वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के 100 नाविकों को किट वितरित करने के लिए राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया गया। वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में चयनित 8 गोताखोरों को भी किट वितरित की जायेगी। उप जिलाधिकारी अतुल गुप्ता ने नाविकों को बाढ़ के समय बचाव किट के प्रयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपदा से बचाव में नाविकों का प्रमुख योगदान होता है। गोताखोरों को भी किट वितरित करने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया। इस दौरान न्यायिक उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा, संतोष, स्नेहिल राय सहित दर्जनों कर्मी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-फहद खान