एसडीएम ने पात्रों को बांटा, आवास आवंटन का प्रमाण पत्र

शेयर करे

गंभीरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निज़ामाबाद तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी के अध्यक्षता में सोमवार को महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा व सम्मान हेतु मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी संत रंजन द्वारा पात्र लाभार्थी सुनीता को स्वयं अपने हाथों द्वारा आवास आवंटन प्रमाण पत्र तथा साथ-साथ कुल 9 महिलाओं को आवास आवंटन प्रमाण पत्र दिया गया। इसके साथ-साथ मत्स्य आवंटन के कुल पांच महिला लाभार्थियों को आवंटन पत्र दिया गया। उपजिलाधिकारी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहां की गरीब और असहाय महिलाओं के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं को सबसे वंचित व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए तहसील प्रशासन सदैव तत्पर है तथा कुल पांच पात्र महिलाओं की वृद्ध व विधवा पेंशन हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया। महिलाओं के लिए शान द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस आयोजन में तहसीलदार कमल कुमार सिंह द्वारा महिलाओं को कंबल भी वितरण किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह, रामप्यारे यादव, रवींद्रनाथ पांडे राजस्व निरीक्षक, लवकुमार राय, मोनिका सिंह, रुचि, सुनीता, योगेंद्र समेत अन्य लेखपाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *