एसडीएम ने कराया 800 कम्बलों का वितरण

शेयर करे

अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील मुख्यालय पर एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह द्वारा बुधवार को कुल 800 कम्बलों का वितरण किया गया। वहीं तहसील पर कुल 1900 कम्बल का वितरण किया जाना है। रात्रि में भी कम्बलों का वितरण सड़को पर भ्रमण किए जाने की योजना बनाई जा रही है जिससे कि सड़क पर गरीब असहाय एक भी पात्र व्यक्ति छूटने न पाए।
कंबल वितरण के लिए लेखपालों द्वारा गांव-गांव सूचना पूर्व से ही दी गई थी। जिसको लेकर तहसील पर सुबह से ही कंबल पाने के लिए असहाय गरीबों की लाइन लगी रही। यहां तक की कुछ अपात्र व्यक्ति भी कंबल लेने के लिए कतार लगाकर खड़े हो गए थे। पर ऐसे लोगों को कम्बल का वितरण नहीं किया गया। उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने बताया कि अभी कुल 1900 कंबल का वितरण गरीबों असहाय को किया जाना है। यदि जरूरत पड़ी तो और भी कंबल का वितरण किया जाएगा। उन्होंने समस्त समाज सेवियों पूंजीपतियों आदि से अपील की है कि ठंड को देखते हुए गरीब असहायो की मदद व उन्हें ठंड से बचाने के लिए कंबल का वितरण करें जिससे कि गरीब असहाय व जरूरतमंदों को ठंड से बचाया जा सके। इस अवसर पर विनोद गुप्ता, राकेश पान्डेय, शिव बचन, हरेंद्र यादव, रामेश्वर चौहान, श्रीकांत, राम सागर सोनी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *