अवैध कब्जे की शिकायत पर एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

शेयर करे

फ़ूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील के पीछे स्थित ग्राम सभा सुदनीपुर में कैफी आजमी मार्ग व शबाना आजमी मार्ग से सटे भूभाग 556 व 433 है। 556 में जहां उद्योग विभाग सहित दूरसंचार केन्द्र व बिद्युत सब स्टेशन के लिए प्रस्तावित आवंटित भूमि है। वही 433 में काशी राम आवास के लिए भूमि आवंटित हुई थी जो सरकारी अभिलेखों में अंकित है। अराजक तत्वों द्वारा सरकारी भूमि में दो मंजिला भवन का निर्माण करा लिया गया है। क्षेत्रीय लेखपाल राजस्व निरीक्षक तथा प्रधान खामोशी बनाए रखे। इसी गाटा सख्या 556 में कैफी आजमी मार्ग से सटे देखा देखी गांव के दिनेश पाल पुत्र पुद्दन ने दो हफ्ता पूर्व सीमेंटेड पिलर बना लिया जिसकी शिकायत एसडीएम को प्राप्त हुई। उन्होंने उक्त भूमि का स्थलीय निरीक्षण करते हुए क्षेत्रीय लेखपाल को कब्जा करने से मना करते हुए कब्जाधारी को नोटिस देने का निर्देश दिया। परंतु मामला रफादफा हो गया। जन्माष्टमी के पर्व के दौरान एसडीएम फ़ूलपुर भ्रमण पर थे। उन्होंने देखा कि भारी सख्या में लोग कब्जे वाली भूमि के पास एकत्र हैं और बिल्डिंग मैटेरियल की सामाग्री गिराई गयी है। इसे संज्ञान में लेते हुए लेखपाल रामजीत यादव को फोन के माध्यम से सूचित कर तत्काल नापी कर सरकारी भूमि मुक्त कराने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि बगल में सरकारी भूमि पर दो मंजिला भवन बन गया उस पर तो कोई रोक टोक नहीं लगी जिस पर लेखपाल व राजस्व निरीक्षक द्वारा बताया गया कि शिकायत हुई है। अधिकारी के आदेश निर्देस के बाद हम लोग आये हैं। पुनः एसडीएम ने सभी कब्जाधारियों को नोटिस देकर उक्त भूमि खाली करने का आदेश दिया।
रिपोर्ट- मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *