सुदनीपुर उपकेंद्र से सरायमीर लाइन जोड़ने पर एसडीएम ने मांगी रिपोर्ट

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सुदनीपुर विद्युत उपकेंद्र से सरायमीर उपकेंद्र की लाइन जोड़ने के प्रस्ताव पर क्षेत्रवासियों ने आपत्ति जताई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने विद्युत विभाग से रिपोर्ट तलब करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-3 को अवगत कराया गया है कि अंशुमान जायसवाल सहित क्षेत्र के लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि तहसील मुख्यालय के नाम से स्थापित सुदनीपुर उपकेंद्र पहले से ही ओवरलोड की समस्या से जूझ रहा है, ऐसे में सरायमीर उपकेंद्र की लाइन जोड़ने से समस्या और बढ़ सकती है।
ग्रामीणों का कहना है कि 132 केवी लाइन से संचालित इस उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में अक्सर बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। यदि अतिरिक्त भार डाला गया तो आपूर्ति व्यवस्था और चरमरा सकती है।
मामले में एसडीएम अशोक कुमार ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए शिकायत पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पत्र की प्रति जिलाधिकारी को भी प्रेषित की गई है।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *