अहरौला आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बीते कई महीनो बाद अहरौला थाना पर एसडीएम बूढ़नपुर अभय राज पांडेय व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी ने शनिवार को थाना समाधान दिवस पर पहुंचकर फरियादियों की समस्या को सुना। मौके पर ही कई राजस्व संबंधी मामलों का निस्तारण किया।
थाना समाधान दिवस पर छः मामले लंबित थे जिन्हें क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। थाना समाधान दिवस प्रभारी एसडीएम अभय राज पांडेय ने बताया कि मौके पर ही दोनों पक्षों की उपस्थिति में चार मामलों का निस्तारण किया गया है और दोनों पक्षों को संतुष्ट कर दिया गया। लगभग 6 राजस्व के मामले जिन्हें संबंधित राजस्व टीम को स्थानांतरित कर दिया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई और समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।
रिपोर्ट-संतोष चौबे