स्काउट गाइड के बच्चों ने दिखाए हैरतअंगेज कारनामे

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर के डीएवी-शारदा चौराहा बंधे पर स्थित राहुल चिल्ड्रेन इंग्लिश मीडियम एकेडमी रैदोपुर में शनिवार को स्काउट गाइड एवं बाल मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक कन्हैया लाल द्वारा फीता काट कर किया गया।
स्काउट गाइड के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय में आयोजित मेले में बच्चों ने स्टाल लगा रखी थी जहां बच्चों सहित अभिभावकों ने विभिन्न पकवानों का आनन्द लिया। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला आदि लगाया गया था। स्काउट गाइड के बच्चों ने हैरत अंगेज करतब दिखा कर दर्शकों का मन मोह लिया। शिक्षक नेता इंद्रासन सिंह, ध्रुवमित्र शास्त्री, डॉ.रवीन्द्र नाथ राय, डॉ.जितेन्द्र ‘नूर’, गौरीशंकर सिंह एडवोकेट आदि प्रमुख लोगों ने स्काउट-गाइड कैम्प का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मीनू राय, कंचन राय, सरिता, कुसुम शर्मा, एसडी सर, रोमा, कोमल श्रीवास्तव, अनिल प्रजापति, अशरफ आदि शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *