पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के कयाड़ नदी पुल के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियो ने स्कूटी सवार युवती को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया।
प्रीति यादव 18 वर्ष पुत्री सितारे यादव निवासी जलालुद्दीन पट्टी थाना बिलरियागंज मंगलवार को किसी काम से सरैया बाजार से होकर आजमगढ़ की तरफ जा रही थी। रास्ते में पटवध सरैया नदी के पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो युवती को कुचलते हुए भाग निकली। सूचना मिलते ही मौके पर सब इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार अपने दल बल के साथ पहुंच गये। शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। स्कार्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
रिपोर्ट-राजनरायन राय