वैज्ञानिक एसके पाण्डेय को किया गया सम्मानित

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा कृषि क्षेत्र में विशिष्ट अनुसंधान के लिए जनपद के मूल निवासी भारतीय क़ृषि अनुसंधान परिषद गन्ना प्रजनन हरियाणा के प्रधान वैज्ञानिक और अध्यक्ष डॉ.एसके पाण्डेय को अंग वस्त्रम और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
नगर के सिविल लाइन स्थित एक होटल पर हुए कार्यक्रम में प्रसिद्ध साहित्यकार प्रभुनारायण पाण्डेय ने एसके पाण्डेय का स्वागत करते हुए कहा कि अपने कर्म में कौशल दिखाकर इन्होंने विशिष्ट स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि इस धरती के वैज्ञानिक अन्य प्रदेशो में भी अपनी पहचान बनाये हुए हैं। सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने कहा कि डॉ. पाण्डेय के नेतृत्व में वैज्ञानिको ने गन्ना के ऐसे प्रजातियों का अनुसंधान किया है, जिससे गन्ना का उत्पादन इतना बढ़ गया है कि अब हमारे देश से चीनी का निर्यात हो रहा है।
अपने स्वागत से अभिभूत वैज्ञानिक डॉ.एसके पाण्डेय ने आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क़ृषि के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी अनुसंधान कर हम देश और समाज की सेवा में लगे हुए हैं। संचालन संजय कुमार पाण्डेय ने किया। इस मौके पर राजेश रंजन, अरुण पाण्डेय, यशपाल चौरसिया, वीरेंद्र यादव, मनोज पाण्डेय, रवि पांडेय, विनय गौड़ आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *