बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मां दुर्गा बालिका इंटर कॉलेज अतरैठ में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। पर्यावरण से लेकर जल संरक्षण, स्वच्छता पर झांकियां निकालकर जागरूक किया गया। छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत, एकांकी सहित अनेक लोकगीत भी प्रस्तुत किए गए। रंगारंग प्रस्तुति के बीच मेधावी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कार्यक्रम का आरम्भ करते हुए कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम सराहनीय है। अध्यक्षता कर रहे प्रबंधक आदित्य ने कहा कि शिक्षा संस्कार की ऐसी कार्यशाला है, जो एक व्यक्तित्व की रचना करती है। शिक्षा के बदौलत व्यक्ति की पहचान होती है। प्रधानाचार्य ने छात्रों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रदीप सोनी, बलवंत यादव, रणजीत राजभर, राम केवल वर्मा, अनिल गुप्ता, देवेंद्र सिंह, प्रदीप, सुधीर सिंह, नितिन सिंह, सुनील सिंह, डिंपल, देवेन्द्र सिंह, सन्तोष मिश्र, दुष्यंत पाण्डेय, आरती, पूजा, डॉली आदि मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह