मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में शिक्षा व्यवस्था को अनुशासित एवं गुणवत्ता परक बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी मार्टिनगंज अश्विनी कुमार सिंह ने ब्लॉक संसाधन परिसर में समस्त नोडल संकुल और आरपी और आरती की बैठक की। उन्होंने कहा कि आप लोग अपने न्याय पंचायत के बिना मान्यता के संचालित ऐसे विद्यालय जिनकी मान्यता केवल प्राइमरी तक है और वह उच्च कक्षाएं संचालित कर रहे हैं ऐसे विद्यालयों को अविलंब चिन्हित कर सूचित कीजिए जिससे उनके खिलाफ कठोरतम करवाई की जा सके।
उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी विद्यालय को संचालित नहीं होने दिया जाएगा। यदि किसी स्थान पर बिना मान्यता का विद्यालय पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने छात्र छात्राओं के भविष्य की रक्षा तथा अभिभावकों को भ्रामक संस्थाओं से बचने के उद्देश्य से जारी किया है। अब किसी भी प्रकार की ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में रामपाल गुप्ता, ऋषिकेश यादव, बृजपाल सिंह, हरि सिंह चौहान, सुनील राय, अभिषेक, प्रेम सिंह, समीर आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी