विद्यालय प्रबंधक ने चालक के ऊपर लगाया मारपीट का आरोप

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के ठठेरी बाज़ार निवासी राजेश कुमार सोनी पूना पोखर स्थित शाहपुर रोड पर इंपीरियल पब्लिक स्कूल के नाम से विद्यालय चलाते हैं। उन्होंने गुरुवार को थाने में तहरीर देकर अपने विद्यालय के बस चालक के ऊपर आरोप लगाया कि मैं अपने विद्यालय के आफिस में बैठा था, कुछ लोगों के साथ विद्यालय का बस चला रहा चालक सरवन आया। अपना बकाया तीन हजार रूपये मांगने लगा। मैंने समय मांगा कि आज नहीं है। बाद में दूंगा, इसी बात को लेकर कहासुनी और गाली देने लगा। चालक सरवन ने बताया कि मेरा दो महीने का पैसा बारह हजार रुपया बाकी है। जब मैं इनके विद्यालय में पैसा मांगने गया तो मुझे मां बहन की गाली देकर मारने पीटने पर आमादा हो गए। मैं किसी तरह से जान बचा कर भागा।
इस संबंध में थाना प्रभारी सरायमीर भुवनेश चौबे ने बताया कि तहरीर पड़ी है। जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके ऊपर मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *