अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर-हर तिरंगा अभियान के क्रम में जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर हर घर पर तिरंगा फहराने के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौलिया से स्वास्थ्य अधीक्षक डा.शिवाजी सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई जो नगर पंचायत का भ्रमण करते हुए पुनः केशरी चौक होते हुए स्वास्थ्य केंद्र पर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों के हाथों में तिरंगा झंडा तथा भारत माता की जय, वंदे मातरम के गगन भेदी नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। तिरंगा यात्रा के दौरान लोग अपने छतों से सेल्फी लेते नजर आए। देशभक्ति गीतों पर तिरंगा यात्रा का कारवां आगे बढ़ता रहा। इस मौके पर डा..शिवकुमार, डा. जीतेंद्र, विनोद कुमार गुप्ता, पिंटू श्रीवास्तव, स्टाफ नर्स, आशा कार्यकत्री आदि उपस्थित रही। इसी क्रम में क्षेत्र के भरसानी प्राथमिक विद्यालय से विद्यालय के प्रधानाचार्य की अगुवाई में हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें विद्यालय के सभी बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर नारे लगाते हुए क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में आरएल मेमोरियल इंटर कॉलेज कनैला में प्रबंधक चंद्र विजय तिवारी तथा प्रधानाचार्य दिवाकर यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई जो संपूर्ण चौराहे का भ्रमण करते हुए रामपुर खास होते हुए पुनः विद्यालय पर समाप्त हुई। इस मौके पर रामबूझ पांडेय, मनीष यादव, राजाराम, राम अवध, सीमा यादव, लक्ष्मी, प्रियंका, मोनिका, सृष्टि आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय छितौनी, प्राथमिक विद्यालय अतरौलिया, कस्तूरबा बालिका विद्यालय अतरौलिया के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली जो क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय पर समाप्त हुई। इस मौके पर विद्यालय के सभी अध्यापक व बच्चे मौजूद रहे।
माहुल प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के केआरडी विद्यालय पाकडपुर के छात्र छात्राओं द्वारा गनवारा बाजार से बरामदपुर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। आधा किलोमीटर लंबी इस तिरंगा यात्रा में हाथ में तिरंगा लिए छात्र छात्राओं का जोश देखते बन रहा था। इस मौके पर पुष्पेंद्र यादव, अमित सिंह, बृजेश आदि मौजूद रहे। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय पूरामया पाण्डेय, प्राथमिक विद्यालय माहुल, प्राथमिक विद्यालय कोर्राघाटमपुर आदि के बच्चो ने तिरंगा यात्रा निकाली। इसी क्रम में परशुराम सेवा समिति द्वारा पूरे माहुल में यात्रा निकाल कर देश प्रेम की भावना को जगाया गया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद