फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत चमावा स्थित गौतम बुद्ध जनकल्याण सेवा संस्थान लार्ड बुद्धा इंटरनेशनल पब्लिक ट्रस्ट चमावा द्वारा भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले जयंती बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ब्लाक मंडल अध्यक्ष भानु चौहान द्वारा किया गया और संचालन हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारों विमला चौधरी उपस्थित रही
सर्वप्रथम भगवान गौतम बुद्ध और सावित्रीबाई फूले की प्रतिमा के समक्ष खण्ड विकास अधिकारी विमला चौधरी व सचिव कबिता मौर्य द्वारा दीप प्रोवज्जलित और पुष्प अर्पित कर किया गया। उपस्थित गणमान्य द्वारा माल्यार्पण ओर पुष्प अर्पित किया गया उपस्थित वक्तावो ने सावित्रीबाई फूले की जीवन पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं के उत्थान के जीवनोपरांत संघर्ष करते रहने सामाजिक सेवा करने की बात बताई। इस अवसर पर रजनीश सिंह खुशबू सिंह जेके गौतम सन्ध्या यादव प्रतिराम ऋतु आदि ने सावित्रीबाई फूले के संघर्षों के वर्णन किया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी ने उपस्थित महिलाओं से सावित्री जी के दिखाए गए मार्ग पर चलकर महिला शसक्तिकरण पर विशेष बल देने की बात की अशिक्षा सबसे बड़ी बाधा है हम सभी महिला साबित्रीबाई फुले जी की सपथ ले आज की महिला उत्थान के लिए हम हर स्तर से प्रयास करेंगे जागरूक कर शिक्षित करने का कार्य करेंगे नारी उत्थान के लिए कार्य करेंगे अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष भानुचौहान ने फुले जी के विधवा विवाह के लिए संघर्ष किया तथा विधवा बहनों।को।उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष करती रही नारी समाज को उनके द्वारा नारी उत्थान के लिए किए गए कार्य का अनुसरण करना चाहिए। नारी मुक्ति के लिए जीवनपर्यन्त संघर्ष करती रही। इस अबसर पर कबिता मौर्य सचिव सुनीता मौर्य अनिता मौर्य सन्ध्या यादव अनिल सुबास राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय