कुंभ मेले में उत्कृष्ट कार्य के लिए सविंद्र राय हुए सम्मानित

शेयर करे

मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घोषणा के क्रम में महाकुम्भ सेवा मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान के आदेश के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, एसपी ग्रामीण चिराग़ जैन की मौजूदगी में पुलिस लाइन सभागार में पूर्व थानाध्यक्ष सविंद्र राय सहित 1042 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को महाकुम्भ 2025 के सफल आयोजन के उपरान्त सम्मानित किया गया।
महाकुम्भ 2025 के सफल समापन के उपरान्त सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा महाकुम्भ ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को महाकुम्भ सेवा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी थी। तत्क्रम में मुबारकपुर के पूर्व थानाध्यक्ष सविन्द्र राय को सम्मानित किया गया। बताते चलें कि श्री राय को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर अपराध जगत में नियंत्रण करने में अपनी अहम भूमिका निभाने की महारथ हासिल है। एक सवाल के जवाब में श्री राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में कार्य करने की अलग अनुभूति होती है। आज महाकुम्भ सेवा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित होना सेवा काल का स्वर्णिम दिन है।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *