फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बा स्थित डॉ.राजेंद्र के आवास पर सावरकर की जयंती धूमधाम के साथ मनायी गयी। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की शुरुआत अरविंद कुमार द्वारा सावरकर के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रमुख वक्ता डॉ.राजेन्द्र प्रसाद आर्य मुनि ने कहा कि श्री सावरकर महान राष्ट्रभक्त क्रांतिकारी विचारक चिंतक शिक्षाविद कानूनविद तार्किक तेजस्वी व्यक्तित्व के धनी थे। स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर अप्रतिम योद्धा थे। जीवन भर भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। काला पानी सजा सेलुलर जेल में सश्रम कारावास झेले। मदन लाल ढींगरा, सरदार उधम सिंह जैसे वीर क्रांतिकारियों के प्रेरणा स्रोत थे। स्वातंत्र्य वीर सावरकर द्वारा लिखित सन 1857 की क्रांति पर विस्तृत इतिहास का अमर ग्रंथ अंग्रेजों ने प्रतिबंधित कर दिया था। इस मौके पर सुरेश कुमार यादव, अर्चित यादव, अलंकृत आर्य, दुर्गावती आर्या, कुमारी प्रज्ञा आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय