सचिवों का सत्याग्रह तीसरे दिन भी रहा जारी

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति द्वारा पंचायत सचिवों की ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था के विरोध में घोषित चरणबद्ध सांकेतिक सत्याग्रह बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। ब्लॉक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गणतंत्र श्रीवास्तव ने इस व्यवस्था को अव्यावहारिक बताते हुए कहा कि आदेश से शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं और जब तक प्रभावी वार्ता नहीं होती, आंदोलन चरणबद्ध रूप में चलता रहेगा।
अवधेश सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों के ऊपर अन्य विभागों का अतिरिक्त कार्य लगातार डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसआईआर का काम करना है, जन्म प्रमाण पत्र देना है, डोंगल लगाना है, परिवार रजिस्टर की नकल देना है, गांव में चौपाल लगाना है, ऑनलाइन हाजिरी भी देनी है। आखिर इतना सारा काम कर्मचारी ही करेगा? वक्ताओं ने कहा कि संगठन के निर्देशानुसार चार दिसंबर तक पंचायत सचिव काली पट्टी बांधकर अपने सभी शासकीय कार्यों का निर्वहन करते हुए विरोध जारी रखेंगे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *