अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। इस भीषण और कड़ाके की ठंड में जहां लोग अपने आप को गर्म करने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं वहीं गरीबों में कंबल वितरण कर लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य साथी संस्थान द्वारा किया जा रहा है। संस्थान के जान्हवी दत्त ने बताया कि साथी संस्थान अयोध्या द्वारा एक फैलोशिप लिया हूं उस फेलोशिप में संविधान के जो चार मूल्य है उसके आधार पर लोगों को संविधान के बारे में बताते हुए, संविधान के चार मूल्य के बारे में जानकारी दी जाती है जो कि न्याय, समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व को लेकर एक मुहिम चला रहा है। उसी के अंतर्गत बुधवार को इस कड़ाके की ठंड में बेसहारा गरीबों को ठंड से बचने के लिए कंबल का वितरण किया गया। बांस फोर समुदाय के लगभग 30 लोगों को कंबल का वितरण किया गया। आगे और भी गरीबों को कम से कम 100 लोगों को कम्बल वितरण करने का उद्देश्य है। इस मौके पर संस्था के लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद