संस्कार भारती के संरक्षक पद्मश्री बाबा योगेन्द्र का निधन

शेयर करे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अखिल भारतीय संगठनों ने जताया शोक
गोरखपुर (सृष्टि मीडिया)।
संस्कार भारती के संरक्षक पद्मश्री बाबा यागेंद्र का 98 वर्ष की आयु में शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अखिल भारतीय संगठनों समेत फिल्म व सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों की आंखें नम हो गई।
आंखें हो गईं नम
बतादें, विश्व पटल पर पहचान रखने वाले बाबा योगेंद्र का जन्म सात जनवरी, 1924 को यूपी के बस्ती जिले में हुआ था। बचपन में गांव में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में जाने लगे। इसके बाद गोरखपुर में पढ़ाई के दौरान उनका संपर्क संघ के प्रचारक नानाजी देशमुख से हुआ। संघ का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वह प्रचारक बने। बाबा जोगेंद्र गोरखपुर, प्रयाग, बरेली, बदायूं और सीतापुर में प्रचारक रहे। शीर्ष नेतृत्व ने उनकी प्रतिभा देखकर 57 वर्ष की आयु में 1981 में संस्कार भारती नामक संगठन के निर्माण कार्य का कार्यभार उन्हें सौंपा। उनके अथक परिश्रम से 41 वर्षों में संस्कार भारती आज कला क्षेत्र की अग्रणी संस्था बन चुकी है। बाबा योगेन्द्र को पद्मश्री से पुरस्कृत किया गया था।
जताया शोक
उनके निधन पर संस्कार भारती के संरक्षक और भारतेंदु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष रवि शंकर खरे, डॉ शरद मणि त्रिपाठी, सह क्षेत्र प्रमुख वीरेंद्र गुप्त, गोरक्ष प्रान्त की अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, मंत्री डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, डॉ आशीष श्रीवास्तव, डॉ जिलाध्यक्ष रीना जैसवाल, मंत्री शैवाल शंकर, रीता श्रीवास्तव, अजीत प्रताप सिंह, संदीप श्रीवास्तव, अमित सिंह पटेल, रितेश शाही, डॉ देवेज्य श्रीवास्तव, अमित सिंह पटेल, डॉ चारु लता सिंह, आशा मिश्रा, विश्वमोहन तिवारी, शुभेन्द्र सत्यदेव, धीरज सिंह आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।
रिपोर्ट : अमन विश्वकर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *