लालगंज आजमगढ (सृष्टिमीडिया़)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के शेखपुर बछौली (रामगढ़) निवासी संजय कुमार स्नेही का भव्या फाउंडेशन जयपुर द्वारा लेखन विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किए जाने पर मित्रों तथा क्षेत्र वासियों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर संजय कुमार स्नेही ने कहा वह सम्मान प्राप्त करके काफी प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं।
जयपुर में भव्या फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन ग्लोबल एक्सीलेंसी अवार्ड 2023 के लिए संजय कुमार स्नेही को जयपुर में प्रशस्ति पत्र व मेडल आदि देकर सम्मानित किया गया। विदित हो कि उनकी कविता एवं शायरी राष्ट्र के विभिन्न समाचार पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। इसे दृष्टिगत रखते हुए वर्ष 2021 में दिल्ली में इंटरनेशनल वर्ल्ड बुक अवार्ड भी उन्हें प्राप्त हो चुका है।
इसी क्रम में भव्या फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2023 में शिक्षा, कविता, लेखन और शायरी हेतु दिए जाने वाले अवार्ड के क्रम में उन्हें लेखक के रूप में सम्मानित किए जाने पर उनके इष्ट मित्रों परिजनों व क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गयी। उनके घर वापस आने पर उन्हें बधाई प्रदान की। संजय कुमार स्नेही लालगंज तहसील क्षेत्र के कलीचाबाद में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। उनके द्वारा लिखित पुस्तक कुसुमाजंलि काव्य संग्रह का जयपुर में ही भव्या फाउंडेशन की निर्देशक निशा माथुर द्वारा लोकार्पण और विमोचन भी किया गया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद