रानी की सराय, आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। दुर्गा पूजा व दशहरा के दृष्टिगत कस्बे में हाईवे से लगायत पूजा पंडालों के आसपास अभियान के तहत साफ-सफाई की गई। सोमवार को लगने वाले मेले की तैयारी तेज हो गई है। इसे लेकर एडीओ पंचायत के निर्देशन मंे पंचरतन सिंह, नंदलाल चौहान के नेतृत्व मंे दो दर्जन कर्मियों ने कस्बे के स्टेट हाईवे के डिवाइडर के साथ निजामाबाद मार्ग, रुदरी मार्ग, स्टेशन मार्ग समेत दुर्गा पूजा पंडालों के आस-पास गुरुवार को साफ-सफाई की।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा