मार्ग दुर्घटना में सफाई कर्मी घायल

शेयर करे

सृष्टिमीडिया आजमगढ़। भंवरनाथ चौराहे से साफ सफाई कर घर लौट रहे सफाई कर्मी जगदीश शर्मा मार्ग दुर्घटना में घायल हो गये। जिन्हे स्थानीय लोगों व सफाई कर्मियों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जगदीश शर्मा सफाई कर्मी ग्राम पंचायत देवखरी विकासखंड पलहनी में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं जिनकी ड्यूटी साफ सफाई में भंवररनाथ चौराहे पर लगी थी जुनेदगंज चौराहे के आगे उनका एक्सीडेंट हो गया उनके एक्सीडेंट की खबर सुनते ही घटनास्थल पर सीपी यादव जिला अध्यक्ष, गुलाब चौरसिया मीडिया प्रभारी, बलवंत यादव, अभय चौहान, संजय सोनकर ने उनको सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उनका हालचाल सदर अस्पताल में लेने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव एवं एडीओ पंचायत उमाकांत पाठक, एडीओ पंचायत राम आशीष सिंह, एडीओ पंचायत सुरेश प्रजापति, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के मंत्री अनिल कुमार, पी एन सिंह कर्मचारी गण उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *