तनाशाही सरकार को भगायेंगे समाजवादी: दुर्गा प्रसाद

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहवान पर विधानसभा सदर एवं जिले की समस्त जनता ‘देश बचाओ देश बनाओ’ समाजवादी तिरंगा पद यात्रा निकाली गयी। इस दौरान महापुरूषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया। यह पद यात्रा टाड़ी से निकालकर चक्रपानपुर कार्यक्रम स्थल तक पहुंची।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि जिस तरह हमारे शहीद क्रान्तिकारियों ने देश से अंग्रेजों को भगाकर देश को आजाद कराया, उसी तरह समाजवादी लोग देश की तनाशाह केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंक बेरोजगार, मजलूम और किसानों को उनका अधिकार दिलायेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। समाजवादी पार्टी द्वारा शहीद क्रान्तिकारियों की याद में पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने शहीद महापुरूषों को नमन करते हुए कहा कि आज देश स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। आज देश की सीमा पर देश का जवान दुश्मन देश से हमें सुरक्षा प्रदान करते हुए अपनी जान गवां दे रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती के नाम ‘अग्निपथ’ योजना के तहत गरीब बेरोजगार नौजवानों का अधिकार छीन लिया गया। यह तनाशाह सरकार बेरोजगारों को तो नौकरी नहीं दे सकी, सेना को भी नहीं बख्शा। इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने तक समाजवादी चुप नहीं बैठेंगे। इस मौके पर करूणाकान्त मौर्य, धर्मेन्द्र राजभर, रामअवध यादव, शिवमूरत यादव, रामदुलार राजभर, गुड्डू राजभर, बेदी यादव, रामनवल यादव, सर्वेश मौर्य, ओमप्रकाश राजभर, शैलेन्द्र मौर्य, अच्छेलाल राम, राजकुमार राजभर, अजीत यादव, डा.मोकर्रम, सोनू गुप्ता आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता हरिश्चन्द यादव व संचालन शिवमूरत यादव ने किया।
रिपोर्ट- ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *