मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सलोनी मेकओवर जोन द्वारा कैंप लगाकर एक महीने प्रशिक्षण देकर बालिकाओं को पुरस्कार और सर्टिफिकेट वितरण किया गया।
पिछले कई सालों से सलोनी मेकओवर जोन द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाओ कार्यक्रम के तहत फ्री प्रशिक्षण देकर महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। मुख्य अतिथि रहे भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने प्रथम पुरस्कार विजेता रेनू जायसवाल लालगंज अंजलि जायसवाल दीपिका रावत एवं द्वितीय पुरस्कार रेखा भारती कॉमेडी तृतीय पुरस्कार नंदिनी जायसवाल को देते हुए कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कार्यक्रम है। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए हर जरूरी कदम उठा रहे हैं। इस दिशा में पार्लर की प्रोपराइटर सोनी जायसवाल और उनके पति सुनील जायसवाल धन्यवाद के पात्र हैं। अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए श्रीमती जायसवाल ने बच्चियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि आगे जाकर अपने मां-बाप का नाम रोशन करें। इस मौके पर समाजसेवी माजिद खान, सुनील जायसवाल, मनोज मौर्य, संध्या मौर्य, सिद्धू सोनकर, जैकी जायसवाल, अशोक जायसवाल, सनी राय, अनुराग सिंह बंटू आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रदीप सिंह ने किया।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी