सर्प दंश से सेल्समैन की मौत

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी बीयर शराब सेल्समैन की सर्पदंश से मौत हो गयी। मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बूढ़नपुर रोडवेज पर बियर की दुकान है जिसका सेल्समैन संजय यादव 42 वर्ष पुत्र पारस नाथ यादव है। सेल्समैन बड़ागांव का निवासी है। बीयर की दुकान बंद होने के बाद सेल्समैन दुकान में ही सो जाता है। मंगलवार की देर रात सेल्समैन को सोते समय सर्प ने काट लिया। सर्प के काटते ही सेल्समैन की नींद खुल गई। वह तुरंत बगल के अंग्रेजी शराब के सेल्समैन को जगाया और उससे अपनी बात कही। आनन-फानन में मरीज को जिले के निजी बंगाली अस्पताल में भर्ती कराया गया। बंगाली डॉक्टर ने मरीज से 40 हजार रुपए की डिमांड की। पर्याप्त धन न होने के नाते मरीज को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एक घंटे उपचार के बाद मरीज की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने रेफर कर दिया बुधवार की प्रातः 8 बजे संजय यादव की मृत्यु हो गयी।
रिपोर्ट-अरविन्द वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *