पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना के खैरुद्दीनपुर बाजार में ट्रेलर की चपेट आने से बाइक सवार की मौत हो गयी, जबकि एक गम्भीर रुप से घायल हो गया। घायल का इलाज सीएचसी पवई में चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है।
मृतक सुरेश मौर्य 45 वर्ष पुत्र स्व. राम बचन ग्राम पूरा गड़ेरिया, थाना फूलपुर का निवासी है। बहन के सास के मरने की सूचना पर बुधवार को सुरेश अपने जीजा राम प्रसाद 47 वर्ष पुत्र राम आसरे कस्बा फूलपुर के साथ अपनी बहन के ससुराल धवरूआ अम्बेडकर नगर जा रहा था। ज्यों ही पवई थाना के खैरूद्दीनपुर बाजार पहुंचा, ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार सुरेश की मौत हो गयी और जीजा राम प्रसाद गम्भीर रुप से घायल हो गया, जिसका इलाज पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
मृतक सुरेश तीन बहनों में इकलौता भाई था। मृतक के पास दो लड़के और एक लड़की है। मृतक खेती करता था पत्नी कुसुम सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट-नरसिंह