गांधी इंटर कालेज मालटारी के शिक्षकों, कर्मचारियों का नहीं किया जा रहा वेतन भुगतान

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर गांधी इंटर कॉलेज मालटारी के शिक्षकों/कर्मचारियों के वेतन भुगतान अवरूद्ध किए जाने के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया गया।
जिलाध्यक्ष हिमांशु राय ने कहा कि जिस प्रकार से गांधी इंटर कॉलेज मालटारी के शिक्षकों/कर्मचारियों का वेतन रोका गया है वह सिर्फ जिला विद्यालय निरीक्षक की मनमानी है। संगठन से जिला विद्यालय निरीक्षक की वार्ता के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक ने आश्वास्त किया था कि वेतन भुगतान ससमय हो जाएगा परंतु उनका आश्वासन झूठा साबित हुआ और मालटारी इंटर कॉलेज के शिक्षक आज भी वेतन प्राप्त नहीं कर सके हैं। यह अत्यंत ही खेदजनक स्थिति है। आज शिक्षक सामूहिक रूप से अवकाश लेकर धरने पर बैठे हैं और पठन पाठन का कार्य बाधित हो रहा है जिसके जिम्मेदार जिला विद्यालय निरीक्षक हैं। उच्चाधिकारियों को इस बात का संज्ञान लेना चाहिए। धरने को प्रदेश मंत्री डॉ.राकेश सिंह, शैलेश राय, डॉ.रविशंकर सिंह, पंकज सिंह, नागेन्द्र कुमार, साकेत चतुर्वेदी, प्रभाकर राय, जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर अरूण मिश्रा, संजय कुमार, चंदन प्रजापति, दयाराम यादव, श्याम बहादुर, दिनेश राय, नागेन्द्र कुमार, ओमप्रकाश राय, विजय कुमार, चन्द्र प्रकाश राय, मनीष राय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *