आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। संत रविदास की जयंती भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में भाजपा कार्यालय पर रविवार को मनाया गया। सर्वप्रथम संत रविदास जी के चित्र पर भाजपाजनों द्वारा पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
मुख्य अतिथि एससी एसटी आयोग सदस्य तीजाराम ने कहा कि संत रविदास को भक्ति काल के महान दार्शनिकों में गिना जाता है। जिन्होंने जात-पात के अन्त के विरोध में कार्य किया। आज भी सन्त रविदास के उपदेश समाज के कल्याण तथा उत्थान के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अपने आचरण तथा व्यवहार से यह प्रमाणित कर दिया है कि मनुष्य अपने जन्म तथा व्यवसाय के आधार पर महान नहीं होता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि विचारों की श्रेष्ठता, समाज के हित की भावना से प्रेरित कार्य तथा सद्व्यवहार जैसे गुण ही मनुष्य को महान बनाने में सहायक होते हैं। इन्हीं गुणों के कारण सन्त रैदास को अपने समय के समाज में अत्यधिक सम्मान मिला और इसी कारण आज भी लोग इन्हें श्रद्धा पूर्वक स्मरण करते हैं। मार्चे के जिलाध्यक्ष सौदागर भारती ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को कुरीतियों को खत्म करने के लिए आवाज उठाई और सभी को आत्म निर्भर बनने की प्रेरणा दी। संचालन जिलामंत्री सतीश कुमार सरोज ने किया। इस अवसर पर हरिवंश मिश्रा, चन्द्र सरोज, सतीश सरोज, अरविन्द कुमार, अरविन्द सरोज, राम प्रकाश राम, प्रमोद कुमार, उषा आर्य, जोहन सोनकर, कर्मवीर विश्वकर्मा, रवि सोनकर, अजय भारती, गुलशन सोनकर, मोनू विश्वकर्मा, जितेन्द्र, अर्जुन आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार