साहू समाज ने गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। साहू समाज आजमगढ़ नगर व जिला के तत्वावधान में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर रैदोपुर स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर साहू समाज द्वारा माल्यार्पण किया गया। वहीं पर भाजपा नेता विनय प्रकाश गुप्त ने मौके पर स्वच्छता भी किया। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त के आवास पर देर रात महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
मध्य प्रदेश, तेल घानी बोर्ड के अध्यक्ष रवि किरण साहू ने गोष्ठी को संबोधित किया। साहू समाज के लोगों ने सैकड़ो की संख्या में अपने मुख्य अतिथि का स्वागत-अभिनंदन किया। विनय प्रकाश साहू ने मुख्य अतिथि को खादी का रेशमी अंगवस्त्रम भेंट किया और समाज के लोगों ने पटका और माला पहनाकर अभिनंदन और स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर साहू समाज नगर के अध्यक्ष लालता प्रसाद साहू, जनपद के अध्यक्ष आनंद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद, सतीश चंद्र एडवोकेट, अजय कुमार साहू, श्रवण साहू, दिनेश साहू, आनंद गुप्ता, प्रेमचंद साहू, सत्य प्रकाश साहू, मनोज, अशोक कुमार राजू, राजकुमार व राधेश्याम आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *