आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सहारा इण्डिया के अभिकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की।
सहारा अभिकर्ताओं ने बताया कि परिक्षेत्र के लोगों का पैसा सहारा इण्डिया में निवेश कराया गया है। विगत दो तीन वर्षाें से सहारा इण्डिया द्वारा निवेशकों की परिपक्व धनराशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। शाखा कार्यालय पर हम लोगों को स्थानीय कर्मचारियों द्वारा बार-बार कहा जाता है संस्था द्वारा पैसा जब आयेगा तब आप सभी का भुगतान किया जायेगा। ऐसी दशा में हम सभी अभिकर्ता मानसिक रूप से बहुत पीड़ित हैं। निवेशकों का भुगतान न होने की स्थिति में आज हम सभी कार्यकलांगण एवं हम प्रार्थीगण के परिजनों को निवेशकों द्वारा तरह-तरह की मानसिक प्रताड़ना एवं धमकी दी जा रही है। निवेशकों द्वारा यह कहा जाता है कि पैसा हमने आपको दिया है। इसलिये आप हमारा भुगतान किजिए। सच्चाई यह है कि भुगतान सहारा इण्डिया नहीं कर रही है। उन्होंने मांग किया कि गरीब निवेशकों की गाढ़ी कमाई का भुगतान आगामी त्यौहारों को देखते हुए कराया जाय।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार