सगड़ी अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट बार के समर्थन में की नारेबाजी

शेयर करे

अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील के अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट बार के समर्थन में तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी की। मुख्य राजस्व अधिकारी पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए स्थानांतरण तक कलेक्ट्रेट के समर्थन में अगले प्रस्ताव तक कार्य का बहिष्कार किया।
सगड़ी तहसील पर अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट बार के समर्थन में परिसर में भ्रमण कर जमकर नारेबाजी की। वहीं मुख्य राजस्व अधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं ने आपात बैठक की जिसकी अध्यक्षता अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ त्रिपाठी तथा संचालन मंत्री सूर्यभान यादव ने किया। अगले प्रस्ताव तक बहिष्कार की घोषणा की। इस अवसर पर पंकज द्विवेदी, सोनू राय, अमरिंदर सिंह, दुर्गेश मिश्रा, अरुण सिंह, संतोष कुमार, संजय कुमार, मनसा यादव, वेद प्रकाश राय, मणिकेश्वर मिश्रा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट-फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *