बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के नगवां बहाउद्दीनपुर निवासी बलवंत सिंह, प्रबंधक माता किशुन देवी बालिका विद्यालय नगवां बहाउद्दीनपुर के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। 67 वर्षीय बलवंत सिंह का 13 सितंबर की शाम को दिल का दौरा पड़ने से देहावसान हो गया जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इन्होंने अपने जीवन काल में लगभग 40 वर्षों तक ग्राम प्रधान के रूप में क्षेत्र के लोगों की सेवा किया। जिससे पूरे क्षेत्र के लोग शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में एमएलसी यशवंत सिंह, नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण पाल, विधायक नफीस अहमद, चंद्रशेखर सिंह, रामपाल सिंह, मुखराम यादव, प्रमुख प्रतिनिधि रमेश यादव, शैलेंद्र तिवारी, शिक्षक मंत्री पंकज सिंह, नवनीत सिंह, हरीश पाठक और रामसागर सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र