प.बंगाल के पूर्व राज्यपाल के निधन से शोक

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। वरिष्ठ भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा के आवास पर पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल के निधन पर शोक सभा हुई। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रम प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक गोरखपुर क्षेत्र रमाकांत मिश्रा के नगर पंचायत स्थित आवास पर एक शोक सभा की गई। शोक सभा मंे पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुःख व्यत करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। श्री मिश्र ने कहा कि केशरी नाथ त्रिपाठी को उनकी सेवा और बुद्धि के लिए सम्मान दिया जाता था। वे संवैधानिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उन्होंने यूपी में भाजपा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की। आज उनके निधन से सभी लोग आहत हैं। इस मौके पर धर्मेंद्र निषाद उर्फ राजू, दिनेश मद्धेशिया, रामचन्द्र जायसवाल, महेन्द्र यादव, रिंकू मोदनवाल, जितेंद्र मोदनवाल आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *