मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नवनिर्वाचित सदर भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह का मंगलवार को धरनीपुर रानीपुर, ठोठिया, दामा, लौदह इमादपुर, कटात चक कटात, गौरा, जाफरपुर सहित कस्बे में जगह-जगह लोगो ने फूल मालाओं से स्वागत किया। ततपश्चात कस्बे के एक मैरेज हाल उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि यह जिम्मेदारी दुबारा सौंपी गयी हैं, जिसे बखूबी निर्वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सेवा एवं सुरक्षा व सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने पर आज यूपी की पहचान बेहतर कानून व्यवस्था, सर्व शुलभ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के साथ विकास बुनियादी सुविधाओं से लेकर तकनीकी क्षेत्रों तक गांव से लेकर शहर तक विकास के नये मानक स्थापित हुए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की क्रियान्वयन की कार्य योजना विकसित करने में देश में नम्बर एक पर है। श्री सिंह ने 2027 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान, क्षेत्रीय मंत्री मंजू सरोज, जिलामंत्री नन्हकू सरोज, मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, कृष्ण विहारी सिंह, मनीष गुप्ता, जयश्री चौहान, आलोक पटेल आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में वीर एकलव्य घाट दुर्गा मंदिर सिधारी पर सभासद मुन्ना निषाद के नेतृत्व में भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह का भव्य स्वागत समारोह किया गया। मुन्ना निषाद के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने फूल माला गुलदस्ता बुके देकर स्वागत किया भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विकसित राष्ट्र की तरफ बढ़ रहा है वहीं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश के साथ-साथ आजमगढ़ का भी विकास तेजी से चल रहा है जल्द ही साशन द्वारा पास 2 करोड़ की राशि वीर एकलव्य घाट का सुंदरीकरण करने के लिए आया है जो विकास का प्रमाण होगा जिला महामंत्री मिथिलेश चौरसिया ने कहा आजमगढ़ की राजनीतिक बंजर भूमि को पिछड़ों के सच्चे हितैषी जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में आजमगढ़ का कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर सभी विधानसभाएं जीतकर उपजाऊ बनाने का काम करेगा। सम्मान करने वालों में पूर्व मनोनीत सभासद प्रमोद यादव, प्रिंस यादव, जय जय राम प्रजापति, राजेश विश्वकर्मा, हरिवंश सिंह, प्रमोद निषाद, सुभाष निषाद, आशीष निषाद, अतुल निषाद, सुशील गौड,़ विनीत सिंह, विनय प्रकाश गुप्त, मृगांक शेखर सिंह शैलेंद्र अग्रवाल संजय यादव सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी