लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। लेखपाल संघ की बैठक में चुनावी चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि त्याग समर्पण व सहयोग ही लेखपाल संघ की आधारशिला है। तहसील परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को आयोजित बैठक में सदर तहसील मंत्री व इस बार के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उपेंद्र यादव ने उपस्थित लेखपालों में उत्साह का संचार करते हुए बताया कि आगामी 14 जून को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव प्रस्तावित है। जिसके लिए प्रचार अभियान अपने अंतिम चरण में है। वक्ताओं ने कहा कि लेखपाल संघ संघर्ष, त्याग, समर्पण व बलिदान का सदैव पर्याय रहा है। उन्होंने कहा यदि उन्हें संगठन के सदस्य जिलाध्यक्ष पद पर चयनित करते हैं तो लेखपाल संवर्ग की समस्याओं को मुखर तरीके से प्रदेश कार्यकारिणी व जिला पर वह उठाएंगे। कार्यक्रम को लालधर यादव, प्रिंस गुप्ता, दीपक प्रताप सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अरविंद यादव, अशोक यादव, सौरभ उपाध्याय, पूनम चौहान, जागृति पांडेय, चंद्रशेखर, भोलानाथ यादव, सुधीर गुप्ता, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद