मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सबा कान्वेंट स्कूल भटौरा का वार्षिकोत्सव समारोह जो सोमवार की देर रात्रि सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष शशि मौलि पांडेय, चौकी प्रभारी मुरारी मिश्रा सहित जनपद के विभिन्न हिस्सों से जुड़े हुए सम्मानित ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संस्था के डायरेक्टर अफरोज अंसारी ने आयें हुए अतिथियों का माला पहनाकर सम्मानित किया। तदुपरान्त कार्यक्रम शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपने अनोखे अंदाज में देश भक्ति गीतों के तरानों से उपस्थित लोगों से खूब तालियां बटोरीं तों वहीं भारत माता के वीर सपूतों के जीवन पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें चन्द्रशेखर आज़ाद के जीवन पर आधारित नाटक मंचन में काकोरी काण्ड, इलाहाबाद से जुड़े हुए अंग्रेजो के गोलियों के दास्तान ने सभी कि आंख नम कर दी और लोगों के ज़ेहन में अंग्रेजों के ज़ुल्म को याद कर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आजादी का जश्न मनाया। इस वार्षिक उत्सव में भारत माता पिरामिड, अनपढ़ और अज्ञानता पर प्रकाश सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावक व अन्य लोगों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये देश गीत व अन्य कार्यक्रमों की खूब सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने कहा कि इस विद्यालय में बच्चों को शिक्षा के साथ खेलकूद व देश भक्ति का पाठ भी पढ़ाया जाता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य उमे आमिना, अन्सार नियाजी, जैनब, सीमा राय, अर्पिता सिंह आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव