आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश शिक्षणेत्तर एशिसिएसन की जिला कार्यकारिणी की बैठक गांधी गुरुकुल इंटर कॉलेज भंवरनाथ के परिसर में रविवार को हुई जिसमें जिला मंत्री एवं जिला उपाध्यक्ष के पद पर बलवंत सिंह की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से चयन किया गया।
गांधी गुरुकुल इंटर कॉलेज भंवरनाथ में संगठन की बैठक हुई जिसमें संगठन के जिला मंत्री एवं जिला उपाध्यक्ष द्वारा निजी कार्यों के चलते दिए गए त्यागपत्र को जिलाध्यक्ष द्वारा स्वीकृत किए जाने के बाद रिक्त पद पर चयन की चर्चा की गई। विचार विमर्श के बाद श्रीराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जहानागंज के प्रधान लिपिक रुपेश प्रताप सिंह उर्फ हनी का नाम जिला मंत्री पद के लिए तथा उपाध्यक्ष पद के लिए सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिपिक रुद्र प्रताप सिंह एवं इंटर कॉलेज टोडरपुर के लिपिक कमल नयन सिंह का नाम प्रस्तावित किया गया जिसे सभी लोगों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।
जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया। इसके बाद कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने निर्वाचित पदाधिकारी को माला पहनाकर सम्मानित किया। जिला मंत्री रुपेश प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यकारिणी ने जिस आशा विश्वास के साथ मुझे इस नैतिक पद की जिम्मेदारी दी है मैं उसके अनुरूप संगठन के हित में निरंतर कार्य करने का प्रयास करूंगा।
इस अवसर पर सुनील सिंह, राजनाथ यादव, संतोष सिंह, सत्यानंद सिंह, गोपाल सिंह, दिनेश सिंह, जोगेंद्र सिंह, विशाल सिंह, दीनानाथ यादव, अनिल कुमार सिंह, रामसेवक यादव आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार