आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष राज्यमंत्री डा. देवेन्द्र शर्मा ने नशा को रोकने के लिए अधिकारियों को कई निर्देश दिये। उन्होने कहा कि समस्त विद्यालयों में नशा रोकने के विरूद्ध छात्रों को शपथ भी दिलायी जाय तथा यह भी सुनिश्चित करें कि विद्यालयों, महाविद्यालयों के 100 मीटर के दायरे में शराब, गुटखा, पान मसाला आदि की दुकानें न रहें। अध्यक्ष ने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिये कि नशाखोरी रोकने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलायें। उन्होने ने कहा कि किसी भी देश का विकास तभी होगा, जब देश नशा मुक्त होगा, इसके लिए हम लोगों को समस्त परिवारों को भी नशा मुक्त करना होगा। अध्यक्ष ने एसपी सिटी को निर्देश दिया कि नशा को रोकने के लिए ऐसे भवनों की भी जांच करें, जो खण्डहर हो गये हैं। ऐसे भवनों पर लोग प्रायः नशा करने आते रहते हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव