मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा आयोजित समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन उदासीन मंदिर संघ में रविवार को किया गया। अध्यक्षता श्याम नारायण सिंह ने किया। कार्यक्रम विजय वर्मा नगर संघ चालक, गोपाल जायसवाल की देखरेख में किया गया।
मुख्यातिथि विभाग प्रचारक सतेन्द्र ने कहा कि आज से मुबारकपुर को मृत्युजंय नगर के नाम से जाना जाय क्योंकि वर्षों पहले इसी नाम से जाना जाता था। 1925 में संघ स्थापना काल से ही इसका का एक ही उद्देश्य है कि सभी को जोड़ कर सभी हिन्दू को सहोदर भाई बनाया जाय। उन्होंने बताया कि विवेकानंद जी ने कहा है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। जो लोगो में छुवाछूत होता था उसे संघ ने दूर करने के लिए समरसता भोज का आयोजन किया है। इस अवसर पर दुर्गा शंकर तिवारी, गौरव रघुवंशी, राम प्रसाद, अनिल, विभा बरनवाल, डा.प्रिती रानी, राजेश प्रदीप, सोनू, बलिराम, रतन, डा.अशोक, सौरभ आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव