आरएसएस ने मनाया रक्षा बंधन उत्सव

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा रक्षा बंधन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन लालगंज नगर के एक मैरेज हाल मंे किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परम पवित्र भगवाध्वज के प्रणाम से किया गया।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गोरक्ष प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि रक्षा सूत्र बंधन केवल भाई-बहन ही नही समस्त हिंदुओं के रक्षा का त्यौहार है। रक्षा सूत्र बंधन आदिकाल देवासुर संग्राम से लेकर श्रीनारायण के वामनावतार व योगेश्वर श्रीकृष्ण द्वारा द्रोपदी को अंगुली में आंचल टुकड़ा बांधने रक्षा का बचन प्रदान करना अपने हिंदू संस्कृति के उच्चतम मानदंड है। हमें आज की परिस्थितियों में अपने कुटुंब का प्रबोधन करना चाहिए। आज की आसुरी शक्तियां अपना जाल बिछाए हुए हैं जिनके स्पष्ट संकेत समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियां जैसे लवजिहाद से लेकर लैंडजिहाद तक जगह-जगह परिलक्षित हो रही हैं। हमें सजग होने की और समस्त हिंदू समाज को एक होने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है जिसमें करोड़ों हिंदू स्वयंसेवक के रूप में कार्य कर रहे हैं। हमें भारतीयता व भारतीय संस्कृति को सुरक्षित एवं संरक्षित करना है।
इस अवसर पर विभाग संघचालक सुरेश, सह जिला संघ चालक डा.ज्वाला प्रसाद, विभाग प्रचारक दीनानाथ, जिला प्रचारक आलोक, विभाग कार्यवाह गोविन्द, जिला कार्यवाह अभय, सह जिला कार्यवाह अतुल, व्यवस्था प्रमुख उमाशंकर, चंदन, जिला सम्पर्क प्रमुख डा.सत्यप्रिय, नगर कार्यवाह आदर्श, सुशील, नगर प्रचारक अखिल आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *