आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामियां अभियुक्त को मुठभेड़ में घायल करते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अवैध असलहा, चेन व बाइक बरामद हुई।
आजमगढ़ थाना कोतवाली पुलिस ने मोहती घाट मेन रोड तिराहा के पास चेकिंग के दौरान 25 हजार रुपए के इनामिया शातिर अपराधी पिन्टू उर्फ़ अशोक निवासी भिटारी, लोहता (वाराणसी) को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। अभियुक्त के विरुद्ध वाराणसी, गाजीपुर, प्रयागराज व आजमगढ़ सहित कई जिलों में लूट, छिनैती, चोरी, गैंगेस्टर समेत 10 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
बीते नवंबर को कोल बाजबहादुर में वृद्ध महिला की चैन छिनैती में शामिल होने की बात भी उसने पूछताछ में कबूल की। उसके पास से अवैध तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस बरामद हुआ। फोरेंसिक टीम ने मौके से तमंचा, कारतूस, खून की मिट्टी व अन्य साक्ष्य एकत्र किया। पुलिस टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पांडेय ने किया।
रिपोर्ट-सुबास लाल