संत समागम के लिए किया गया रूट डायवर्ट

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रभारी यातायात ने बताया कि आगामी 24 अगस्त को सदगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की अध्यक्षता में संत निरंकारी समागम ग्राम खोजापुर निकट जेडान वास्को स्कूल में होना सुनिश्चत है। यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित व सुचारू रूप से संचालन हेतु संत समागम में जाने वाले वाहनो के लिए रूट है डायवर्ट किया गया है।
उन्होंने बताया कि संत समागम में आने वाले वाहन जो फैजाबाद अम्बेडक नगर की तरफ से आयेंगे वे वाहन भवरनाथ चौराहा से 400 मीटर पहले निर्माणाधीन वाराणसी मार्ग से होकर खोजापुर को जायेगी। गोरखपुर की तरफ संत समागम में आने वाले वाहन हाफिजपुर, जुनैदगंज भवरनाथ चौराहा से 400 मीटर आगे निर्माणाधीन वाराणसी मार्ग से होकर खोजापुर को जायेगी। मऊ रोड की तरफ से संत समागम में आने वाले वाहन बैठौली हाफिजपुर, जुनैदगंज भवरनाथ चौराहा से 400 मीटर आगे निर्माणाधीन वाराणसी मार्ग से होकर खोजापुर को जायेगी। इसी प्रकार गाजीपुर रोड की तरफ से संत समागम में आने वाले वाहन छतवारा, हुसैनगंज, बेलईसा तिराहा से सैदवारा तिराहा होकर वाराणसी मार्ग फोर लेन से होते हुए खोजापुर को जायेगी। वाराणसी जौनपुर की तरफ से संत समागम में जाने वाले वाहन सैदवारा तिराहा होकर वाराणसी मार्ग फोर लेन से होते हुए खोजापुर को जायेगी। यह रूट व्यवस्था केवल संत समागम ग्राम खोजापुर समागम स्थल पर जाने के लिए है।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *