श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को रहेगा रूट डायवर्ट

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्रावण मास के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने व यातायात को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार व शिवरात्रि के दृष्टिगत रूट डायवर्जन किया गया है। यातायात प्रभारी ने बताया कि यह डायवर्जन प्रत्येक रविवार की रात 12 बजे से सोमवार की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा।
उन्होंने बताया कि फैजाबाद मार्ग से आजमगढ़ की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन भवरनाथ फोरलेन से होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगी। फैजाबाद से शहर की तरफ आने वाले रोडवेज, प्राइवेट बसें भवरनाथ चौराहा से शहर की तरफ आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसी प्रकार गोरखपुर मार्ग से आजमगढ़ की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन हाफिजपुर चौराहा से बैठौली तिराहा, सिधारी हाइड्रिल चौराहा से नरौली तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगी। वाराणसी, शाहगंज, जौनपुर, प्रयागराज मार्ग से आने वाले सभी भारी वाहन जिनको जनपद गोरखपुर, अम्बेडकर नगर जाना है वे वाहन बेलइसा, ओवरब्रीज रेलवे स्टेशन तिराहा, नरौली तिराहा, हाइड्रिल चौराहा, बैठोली तिराहा से हाफिजपुर चौराहा होकर अपने गंतव्य को जायेंगे। इसी प्रकार आजमगढ़ रोडवेज से गोरखपुर, फैजाबाद को जाने वाले रोडवेज, प्राइवेट बसें नरौला तिराहा, हाइड्रिल चौराहा, बैठौली तिराहा, हाफिजपुर चौरा होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *