रूम झूम रे बरसन लागी बदरिया….

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हरिहरपुर कजरी महोत्सव के पांचवे दिन मुख्य अतिथि के रूप में डीएम रविन्द्र कुमार, एसपी, एडीएम वित्त एवं राजस्व ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का आगाज किया। श्री गणेश वंदना, सरस्वती गीत की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरूआत हुई जो देररात्रि तक जारी रही। जिसे देख आलाधिकारी से लेकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे।

इस दौरान डीएम रविन्द्र कुमार ने हरिहरपुर घराना की संगीत परंपरा को विश्व पटल पर पहुंचाने की घोषणा किया। साथ ही अजय मिश्र के निवेदन को स्वीकार करते हुए आगामी आजमगढ़ दिवस के उपलक्ष्य पर आजमगढ़ महोत्सव के लिए शासन को पत्र भेजे जाने की बात कही ताकि आजमगढ़ स्थापना के जरिये सांस्कृतिक कलाकारों को नई ऊंचाईयां प्राप्त हो सकें।
वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हरिहरपुर घराना में पुलिस चौकी को पुनः संचालित कराने की बात कहीं।
पद्म विभूषण पंडित छन्नू लाल मिश्र के शिष्य इन्द्रेश मिश्र हरिहरपुर घराना की ख्याल बंन्दीश कजरी गीत रूम झूम रे बरसन लागी बदरिया की प्रस्तुति को महोत्सव में आये दर्शकों को झूमाय महान संगीतज्ञ पंडित स्व श्यामलाल मिश्र मुजफ्फरपुर बिहार के शिष्य शिव शंकर मिश्र मुजफ्फरपुर बिहार द्वारा राग मेघ मल्हार में राग की प्रस्तुति से महफिल में जान फूंक दी। अंत में हरिहरपुर घराना संगीत संस्थान आजमगढ अजय मिश्र, राजेश मिश्र, आदर्श मिश्र, शम्भुनाथ मिश्र, कमलेश मिश्र, आयुष मिश्रा, उदय मिश्रा, दीपराज मिश्र, गौरीशंकर मिश्र, नितीश, संदीप मिश्रा, विशाल मिश्र ने संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश शासन भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के साथ साथ आंगतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
रिपोर्ट-दीपू खरवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *