आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गुरूवार की देर रात सेंट जेवियर्स हाई स्कूल प्रांगण में पूरी रात गरबा की धुन पर लोग जमकर झूमे। जनपद की महिलाओं के लिए यह एक ऐसा मंच था जहां लोगों ने खुलकर न सिर्फ नृत्य एवं डांडिया का लुफ्त लिया, अपितु कार्यक्रम में दूर दराज से यानी दिल्ली और बनारस से आए कलाकारों के कला का भी प्रत्यक्ष दीदार किया। जनपद की बहू एवं बेटियां रंग-बिरंगे परिधानों में लोगों का मन मोह रही थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि आसमान से रंग-बिरंगे परिधान में सितारे परियों के रूप में जमी पर आ गए हैं। सभी समवेत स्वर में इस तरह के सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम को खूब सराह रहे थे।
कार्यक्रम की शुरुआत शक्ति की देवी मां दुर्गा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सूरज प्रकाश प्रकाश श्रीवास्तव एवं जिला मुख्य कोषाधिकारी तथा सेंट जेवियर्स विद्यालय के ओनर चंडिका नंदन सिंह ने समेकित रूप से किया। गणेश जी की वंदना करके कलाकारों ने उपस्थित जनमानस का मन मोह लिया। डीजे की धुन पर गरबा खेलने का सिलसिला शाम 7 बजे से शुरू होकर रात 12.30 बजे तक चलता रहा।
डांडिया किंग और डांडिया क्वीन रोहित सिंह और अदिति गुप्ता बने। लकी ड्रा कूपन में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की प्राइज जीतने वाले अमित वर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस अवसर पर सहजानंद राय, अभय सिंह, अरुणिमा सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार