कांवड़ियों के उत्साह से भगवामय हुई सड़कें, पुलिस रही सतर्क

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सावन के आखिरी सोमवार को लेकर कांवड़ियों में उत्साह चरम पर है। चहुंओर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। हर-हर महादेव, बम बम भोले, हर हर शंभू के जयकारों से माहौल पूरी तरह से शिवमय हो गया है। काफी संख्या में कांवड़िये बम-बम भोले के जयघोष के साथ मंजिल की ओर बढ़ते देखे जा रहे हैं। एक के बाद एक जत्थे निकलने से स्थानीय तहसील क्षेत्र की सड़कें केसरिया रंग में रंग गई हैं। कांवड़ियों द्वारा कांवड़ लाने जाने के कारण स्थानीय तहसील क्षेत्र की सड़कें पूरी तरह से भरी हुई दिख रही हैं। हाईवे पर जगह-जगह शिवभक्तों का स्वागत किया जा रहा है।
कांवड़ियों के जत्थे नाचते गाते गंतव्य के लिए रवाना हुए। चारों ओर बम भोले, हर हर शंभू, हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। कांवड़ियों के उत्साह और उमंग से पूरा तहसील क्षेत्र शिवमय हो गया। डीजे पर शिव भक्त नाचते नजर आए। शाम होते होते अधिकांश शिवभक्त अपने गंतव्यों पर पहुंच गए। शिवभक्तों की सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स तैनात है। सड़कों पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने से सड़कें भगवामय हो गई। शिवभक्त डीजे की धुन पर नाचते गाते मंजिल की ओर आगे बढ़ते दिखाई पड़ रहे हैं। सड़कों पर दूर दूर तक केसरिया (भगवा) रंग दिखाई पड़ रहा है। बरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरक्षा की दृष्टि से व्यस्त मार्गों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। बरदह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह लगातार थाना क्षेत्र में चक्रमण करते दिख रहे हैं।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *