अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए किया सड़क जाम

शेयर करे

मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुख्य वाहन चालक की गिरफ्तारी न होने से परिजनों सहित रिश्तेदारांे ने सठियांव मुबारकपुर मुख्य मार्ग पर शव रख जाम कर दिया। अधिकारियों एवं थानाध्यक्ष के हस्तक्षेप से गिरफ्तारी होने के बाद दाह संस्कार किया।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अनियंत्रित चार पहिया महिला चालक ने 16 वर्षीय किशोर शिवा पटवा पुत्र राजू पटवा को टक्कर मार दिया था जिससे उसकी मौत हो गयी। शनिवार को परिजनों ने रोड जाम कर दिया। जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष शशि मौलि पांडेय और सिधारीं थाने की पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया। अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे। थानाध्यक्ष ने अपने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी और कुछ ही देर में वाहन चालिका गुड़िया यादव पत्नी सोनू यादव निवासी नीबी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर जाम करने वालों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अवगत कराया तब जाकर जाम हटा। शव जाने के उपरांत पुलिस ने राहत की सांस ली। मृतक पांच भाई एवं एक बहन में चौथे नंबर पर था। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *