फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम पचरुखवा निवासी अखिलेश, पारस यादव आदि ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी फूलपुर के यहां प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही रिटायर्ड सिपाही सतीश यादव पुत्र स्व. सीताराम यादव और फूलपुर तहसील में लेखपाल पद पर तैनात उनके पुत्र रत्नेश पर धन बल का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पिता पुत्र अपनी चक में पिलर लगा रहे हैं जहां लिंक मार्ग की तरफ पांच कड़ी बढ़कर पक्की सड़क की तरफ घुसा कर टैªक्टर से खोदकर पिलर लगा दिए हैं। उक्त पिता पुत्र पिलर लगाने में कामयाब हो गये तो ग्रामीणों का रास्ता अवरुद्ध हो जाएगा। लिंक मार्ग का पिलर निकलवा कर उक्त कृत्य करने वाले पिता पुत्र के खिलाफ कार्यवाही कर ग्रामीणों का रास्ता अवरुद्ध होने से बचाया जाय। ग्रामीणों का कहना है पचरुखवा गांव का मुख्य लिंक मार्ग हैं और ग्रामीण किसान अपनी फसल, टैªक्टर आदि से ले आते ले जाते हैं। ऐसे में दबंगो द्वारा रास्ता अवरुद्ध हो गया तो आयेदिन ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी होगी।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी फूलपुर से बात करने पर बताया गया कि प्रार्थना पत्र सज्ञान में आया है संबंधित लेखपाल को निर्देशित किया गया कि रास्ते का सीमांकन कर अगर रास्ता अवरुद्ध हों रहा हो तो पिलर हटवा कर मुझे अवगत कराएं। किसी भी हाल में रास्ता अवरुद्ध न होने पाए।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय