2017 से पूर्व की सरकारों में हुए दंगे और लगे कर्फ्यू

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शुक्रवार को सुभासपा के नेतृत्व में करनपुर इटौरा सहित आधा दर्जन गांवों में जन चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं के लिए जागरूक किया गया। चौपाल कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी व सुभासपा नेता यशवंत चौबे के नेतृत्व में किया गया मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर रहे। उन्होंने मतदाता विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर लोगों को जागरूक किया।
उन्होंने जनपद में सपा के दो सांसद, दस विधायकों को लेकर जमकर हमला बोला कहा कि 2017 के पहले आजमगढ़ का नाम देश के अलग-अलग प्रांतो में बदनाम था और पहचान के नाम पर लोगों को घंटों जांच पड़ताल की जाती थी। 2017 के बाद आजमगढ़ में एक भी दंगा नही हुआ न आजमगढ़ में कर्फ्यू लगा। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार कानून व्यवस्था का राज कायम किया। अहरौला कप्तानगंज मार्ग 15 सालों तक इन्हीं सरकारों ने और सपा के विधायकों ने बनने में बाधा उत्पन्न किया। पंचायती राज कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के अथक प्रयास से मुख्यमंत्री द्वारा इसकी स्वीकृति प्रदान की गई जल्द ही सड़क 7 मीटर लंबी बनाकर क्षेत्र के विकास को रफ्तार देगी।
इस मौके पर यशवंत चौबे, दीपक सिंह, राकेश गौड़, कुलदीप राजभर रमाशंकर राजभर, प्रतीक चौबे, संतराम, रामचंद्र, सुनील चौबे, सुरेश चौबे, मोनू तिवारी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *