लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज देवगांव में मिशन शक्ति 5 अभियान के अंतर्गत छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को हेल्पलाइन नम्बर, सोशल मीडिया के दुष्परिणाम, साइबर क्राइम तथा इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
एसएसआई शशिकांत द्वारा अवगत कराया गया कि यदि महिलाएं जागरूक रहेंगी तो वे हर जगह सुरक्षित रहेंगी। महिला कॉन्स्टेबल सुषमा यादव, प्रियंका कुशवाहा ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर और उनसे होने वाले लाभ के विषय में अवगत कराया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम कन्नौजिया, कांस्टेबल दिग्विजय, सहायक अध्यापिका रीता देवी, किरन प्रजापति, दीपिका पांडेय, संध्या, सहायक अध्यापक अभिषेक चौरसिया एवं अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद